एमपी माय गव पर प्रवासी पक्षियों की प्रजातियों पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता

एमपी माय गव पोर्टल पर प्रवासी पक्षियों और उनके संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए फोटोग्राफी प्रतियोगिता की जा रही है। उद्देश्य जन-सामान्य को प्रवासी पक्षियों की पहचान कर उनके संरक्षण के लिए प्रेरित करना है। प्रत्येक प्रविष्टि को भोपाल बर्डस कंज़र्वेशन सोसायटी द्वारा प्रशंसा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया जाएगा। एम.पी. माय गव पर लॉग-इन कर इस प्रतियोगिता का हिस्सा बना जा सकता है। 


उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के वेटलैंड्स तीन से चार माह तक प्रवासी पक्षियों के लिये आवास बने रहते हैं। प्रवासी पक्षियों की लगभग 370 प्रजातियाँ हर साल भारत में भ्रमण करती हैं। मध्य भारत में लगभग 80 प्रजातियों के पक्षी प्रवास करने आते हैं। इनमें से बहुत सी प्रजातियाँ पेलीआर्टिक क्षेत्र, साइबेरिया, रूस, मध्य एशिया तथा हिमालय से प्रवास करती हैं। मध्य प्रदेश में बहुत से नम भूमि क्षेत्र इन प्रवासी पक्षियों के लिए प्रसिद्ध हैं। इनमें हलाली (रायसेन), भोजताल (भोपाल), सिरपुर (इंदौर), राष्ट्रीय चम्बल अभयारण्य (मुरैना), माधव राष्ट्रीय उद्यान (शिवपुरी), गाँधी सागर अभयारण्य  (मंदसौर, नीमच) आदि प्रमुख हैं।


Popular posts
कोरोना / जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा हवा में: ऑनडोर और रिलायंस स्टोर में फोन नहीं उठ रहे, बैरसिया में एक दुकान पर किराना ही नहीं बिकता
मप्र में 21 दिन लॉकडाउन का दूसरा दिन / दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के लिए गोले बनाए गए, बालाघाट में बाहर घूमने पर 4 लोगों पर केस; बैतूल में कोरोना को हराने के लिए महुआ पूजा जा रहा
भोपाल में कोरोना / अब तक 92 पॉजिटिव: स्वास्थ्य और पुलिस महकमे में सबसे ज्यादा संक्रमित, कलेक्टर और डीआईजी ने भी जांच कराई
कोरोना / जिला प्रशासन का होम डिलीवरी का दावा हवा में: ऑनडोर और रिलायंस स्टोर में फोन नहीं उठ रहे, बैरसिया में एक दुकान पर किराना ही नहीं बिकता
अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण